रायसीना संवाद / Raisina Dialogue 2023 – UPSC

रायसीना संवाद / Raisina Dialogue 2023 – UPSC

इस लेख में आप पढ़ेंगे: रायसीना संवाद / Raisina Dialogue 2023 – UPSC

रायसीना डायलॉग एक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन विदेश मंत्रालय और रिसर्च फाउंडेशन करता है। रायसीना डायलॉग में शामिल देश दुनिया की राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर मंथन करते हैं। पहली बार रायसीना डायलॉग साल 2016 में आयोजित किया गया था। इसके बाद से अब तक 7 बार इसका आयोजन हो चुका है।

फिलहाल दिल्ली में इसका 8वां संस्करण सम्पन्न हुआ है। इस बार इस सम्मेलन की थीम ‘उकसावा, संकट और तूफान में जलता दीया’ है। Raisina Dialogue 2023 की चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी हैं। साल 2022 में रायसीना डायलॉग की थीम टेरा नोवा: इम्पैसियनड, इंपेशेंट एंड इंपेरिल्ड (Terra Nova: Impassioned, Impatient, and Imperilled) थी। मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन थीं।

रायसीन संवाद भू -राजनीति और भू -रणनीति पर आधारित भारत का प्रमुख सम्मेलन है। इससे कूटनीतिक स्तर पर भारत के रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही साथ जलवायु परिवर्तन ,आर्थिक संकट और महामारी जैसे मसलो पर साझी रणनीति से काम किया जा सकेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी के अनुसार भारत में तेजी से बदलाव हो रहे है। उन्होंने भारत में चलाए जा रहे नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों की प्रशंसा की है। सरकार जल की उपलब्धता और सफाई पर बहुत ध्यान दे रही है। इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। रायसीना डायलॉग का मुख्य उद्देश्य एशियाई एकीकरण के साथ-साथ शेष विश्व के साथ एशिया के बेहतर समन्वय के लिए संभावनाओं एवं अवसरों की तलाश करना है। यह वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले चुनौतीपूर्ण विषयों को संबोधित करने हेतु प्रतिबद्ध है।