UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते है:-

  1. सामान्य अध्ययन (GS)-इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते है और प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है।
  2. सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा (CSAT) – इस पेपर में 80 प्रश्न पूछे जाते है और प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होता है।

NOTE

  • CSAT केवल क्वालीफाइंग पेपर है अतः इसके लिए 33 % अंक प्राप्त करना आवश्यक है अर्थात करीब 27 -28 प्रश्न सही होने पर क्वालीफाई हो जाता है।
  • दोनों प्रश्नपत्रों में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागु है जिसके तहत 3 उत्तर गलत होने पर एक सही उत्तर के बराबर अंक काम कर लिए जाते है

पिछले कुछ वर्षो में सामान्य अध्ययन के प्रश्न-पत्र में विभिन्न विषयो से पूछे गए प्रश्नो का ब्यौरा नीचे तालिका में दिय गया है:-

सामन्य अध्ययन प्रश्न-पत्र के विषय20132014201520162017201820192020
अर्थव्यवस्था व् सरकारी योजनाए1810212929252823
पर्यावरण1728222114122115
कृषि58455428
भूगोल14101147475
विज्ञानं प्रौद्योगिकी1399106131111
इतिहास व् संस्कृति1520141714211520
अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध , रक्षा, चर्चित व्यक्ति04783823
राजव्यवस्था व् संविधान181112622131415
कुल प्रश्न100100100100100100100100

प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-2 का सम्बन्ध CSAT से है, इसके अंतर्गत :-

  1. बोधगम्यता (Comprehension) से लगभग 28-32 प्रश्न पूछे जाते है।
  2. तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability) के 10 -15 प्रश्न पूछे जाते है।
  3. निर्णय लेना और समस्या समाधान(Decision-making and problem-solving) से 10 -15 प्रश्न पूछे जाते है।
  4. सामान्य मानसिक योग्यता (General mental ability) से 10 प्रश्न पूछे जाते है।
  5. आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर); आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि- दसवीं कक्षा का स्तर) [Basic numeracy (numbers and their relations, orders of magnitude, etc.) (Class X level), Data interpretation (charts, graphs, tables, data sufficiency etc. (Class X level)] (approx 10 प्रश्न)